अडानी में 150 से अधिक लोगों ने किया स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अडानी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अडानी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ (स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग) रही, जिसमें योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया गया।

rl
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम का शुभारंभ साइट प्रोजेक्ट हेड, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, कबड्डी खिलाड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया। यह आयोजन अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ परिसर तथा आसपास के ग्रामों बड़े भंडार, छोटे भंडार, अमलीभौना सूपा और कठली में किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, कबड्डी खिलाड़ियों, पंचायत प्रतिनिधियों और संयंत्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

balaji
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, साथ ही प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस मौके पर आत्म-नियमन, व्यक्तित्व विकास और मानसिक एकाग्रता को बेहतर बनाने पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे सत्र में यह संदेश दिया गया कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। इस योग शिविर में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्कूल के छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी और अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम बड़े भंडार से अक्षय प्रधान, छोटे भंडार से धर्म सिंह पटेल एवं बृंद पटेल, तथा सूपा से फिरतू रात्रे की उपस्थिति रही।

40 बिस्तरों वाले अस्पताल का हुआ भूमिपूजन

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हाल ही में आसपास के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही 24×7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय समुदाय को त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। अदाणी फाउंडेशन समुदाय के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग बेहतर जीवनशैली अपनाएं।

Related Posts