उत्तम इंटरनेशनल स्कूल की पहल :  पुसौर में निःशुल्क 6 दिवसीय वैदिक गणित और अबेकस प्रशिक्षण शिविर में 130 बच्चे लाभान्वित

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल पटेलपाली, रायगढ़ द्वारा बच्चों में गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुसौर में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय वैदिक गणित एवं अबेकस प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में कुल 130 बच्चों ने पंजीयन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को वैदिक गणित की सरल एवं प्रभावी विधियों के साथ-साथ अबेकस के माध्यम से तेज गणना की तकनीकें सिखाई गई।

balaj
previous arrow
next arrow

                         कार्यक्रम का सफल संयोजन निवेदिता चक्रवर्ती ने किया। वहीं प्रशिक्षण और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में रजनीश सिंह, ममता यादव एवं कुमकुम यादव का विशेष योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. अर्पण बनर्जी, रश्मि सक्सेना और सुदाम आचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल श्रीवास (प्राध्यापक, उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली) रहे। उन्होंने कहा कि वैदिक गणित एवं अबेकस जैसे प्रशिक्षण बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ideal
previous arrow
next arrow

                              विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोरंजन साहू, जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा रायगढ़, श्री गुप्ता जिला पंचायत सदस्य, जैमिनी गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा पुसौर, दिग्विजय लाल पैकरा मंडल, महामंत्री भाजपा पुसौर, मोहित सतपथी नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि, उमेश साव नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष, ईश्वर गुप्ता पूर्वी मंडल अध्यक्ष पुसौर तथा राजीव पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा पुसौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
                      शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी इस प्रशिक्षण शिविर को बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना भी की। कार्यक्रम के अंत में उत्तम इंटरनेशनल स्कूल ने अभिभावकों और प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।

Related Posts