पहला मध्य वर्गीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोग होंगे शामिल
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। युवा सामाजिक संस्था जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (JCI) के इतिहास में रायगढ़ एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। जेसीआई इंडिया जोन 27 के अंतर्गत इस वर्ष का पहला मध्य-वर्षीय सम्मेलन ‘प्रथम मिडकॉन 2026’ (एकत्व ) आगामी 31 मई को रायगढ़ के प्रतिष्ठित होटल श्रेष्ठा में होने जा रहा है।
इस भव्य और ऐतिहासिक प्रांतीय सम्मेलन की मेजबानी का गौरव इस बार जेसीआई रायगढ़ सिटी को मिला है, जो सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलेगा। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जेसीआई इंडिया ज़ोन 27 के ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफपी सीए प्रणव लाठ, कार्यक्रम के चेयरमैन जेसी अंकित तमकोरिया, ज़ोन सेक्रेटरी जेएफएस मानव अग्रवाल, होस्ट जेसीआई रायगढ़ सिटी के प्रेसिडेंट जेसी सीए गुलशन अग्रवाल और कोन्फ्रेश डायरेक्टर जेसी अर्पित अग्रवाल एंड जेसी वेदांग बेरीवाल के नेतृत्व में आयोजन समिति पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है।
यह एक दिवसीय सम्मेलन पूरे छत्तीसगढ़ और ओडिशा क्षेत्र के जेसीआई सदस्यों और उनके परिवार के लिए मनोरंजन, उत्सव, सम्मान और आपसी मेलजोल (फैलोशिप) का एक अनूठा मंच साबित होगा । इस मेगा इवेंट के तहत जेसीआई सदस्य, लेडी जेसीज, जूनियर जेसीज एक ही छत के नीचे एकत्रित होकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।








