काठमांडू/नेपाल (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ के दो उत्साही मित्रों ने पर्वतारोही याशी जैन के नेतृत्व में एवरेस्ट बेस कैम्प पर आज तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया।
दोनों मित्र अखिलेश जैन और मनोज सिंह ने याशी के नेतृत्व मे 11 मई से रायगढ़ से यात्रा शुरू की थी और काठमांडू पहुंच कर 13 मई से कठिन चढ़ाई शुरू की थी, जो लगभग 60 किलोमीटर की और समुदत ल से हाईट 5364 मीटर थी। ऑक्सीजन की कमी और मौसम की अनिश्चितता के रहते भी कठिन परिस्थितियों में भी टीम ने हार नही मानी और अंततः 22 मई की दोपहर 2 बजे एवरेस्ट बेस कैम्प पर तिरंगा लहराया ही दिया।
ज्ञातव्य है कि अखिलेश जैन पर्वतारोही याशी के पिता हैं और स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं मनोज सिंह रायगढ़ के जिन्दल स्टील में कार्यरत हैं। ऐसे में पर्वतारोही पुत्री याशी के नेतृत्व पिता अखिलेश जैन अपने मित्र मनोज सिंह के संग एवरेस्ट बेस केम्प की यादगार यात्रा के खट्टे-मीठे अनुभव को लेकर रोमांचित भी हैं।







