रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ ने पेट्रोल पंप में ग्राहकों को दी पानी पाउच की सौगात

by SUNIL NAMDEO
0 comments

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। ग्रीष्म ऋतु में तापमान निरंतर बढ़ता रहा है, वहीं आम जनता अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल की मारामारी से बचने के लिए पेट्रोल पंप में कतारो में लगी है। एक तरफ कतार दूसरी तरफ गर्मी दोनों ने वाहन मालिकों सहित आम जनता के कंठ को सूखा दिया। इसे देख सामाजिक संस्था ‘रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़’ ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंप में वाहन मालिकों को पेयजल हेतु ठंडे पानी पाउच का वितरण किया।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, अभिषेक चौहान, संतोष यादव, ईनाम सिद्दीकी, ऋषभ मिश्रा, तिजेश जायसवाल, मुजीब अहमद, अनिल चीकू ने आज रायगढ़ के स्टेशन चौक स्थित पैट्रोल पंप और अपेक्स पेट्रोल पंप में पेट्रोल और डीजल लेने के चक्कर में कतार में खड़े उन ग्राहकों को हलाकान देखा, जिनके इस भीषण गर्मी से कंठ सूख रहे थे। उनको अविलंब पेयजल के लिए ठंडे पानी का पाउच दिया गया। जनसेवा के इस कार्य पर उपस्थित पेट्रोल-डीजल ग्राहकों ने उन्हें साधुवाद दिया।

balaj
previous arrow
next arrow

Related Posts