वर्ल्ड अस्थमा डे: आईएपी रायगढ़ के तत्वावधान में होटल एकॉर्ड में सीएमई का आयोजन

by SUNIL NAMDEO
0 comments

राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर हुई चर्चा

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। विश्व अस्थमा दिवस’ के अवसर पर 8 मई को होटल एकॉर्ड में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), रायगढ़ द्वारा एक गरिमामयी ‘कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन’ (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

balaj
previous arrow
next arrow

     कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भिलाई के जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-9 से पधारीं सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एवं नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. माला चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने अस्थमा के इलाज के लिए जारी नवीनतम ‘GINA 2025 गाइडलाइंस’ पर सारगर्भित व्याख्यान दिया और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज (LAMGMC), रायगढ़ के शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी द्वारा भी विषय पर विशेष चर्चा की गई। चर्चा में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. एम.एम. श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश षडंगी, डॉ. रघुवर पटवा, डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ. ए.के. अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ideal
previous arrow
next arrow

                                      कार्यक्रम के दौरान एक विशेष उपलब्धि का उत्सव भी मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पुसौर के प्रभारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद नायक को उनकी संस्था ‘सीएचसी पुसौर’ को NQAS (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष में आईएपी रायगढ़ द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। इस सफल आयोजन में आईएपी अध्यक्ष डॉ. एल.के. सोनी और सचिव डॉ. गौरव क्लॉडियस का विशेष योगदान रहा।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. टी.सी. पटेल, डॉ. प्रदीप राठौर, डॉ. धनंजय पटेल, डॉ. डी. प्रशांत, डॉ. स्निग्धा दास, डॉ. अंशुल श्रीवास्तव, डॉ. सेलिना कुजूर, डॉ. चंद्रशेखर सिदार, डॉ. दिव्येश शर्मा, डॉ. घनेंद्र वर्मा, डॉ. पल्लवी बंसल, डॉ. फारूज अहमद एवं डॉ. कीर्ति सिंह सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. गौरव क्लॉडियस ने किया।

Related Posts