Home राजनीतिक भाजपा की तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार

भाजपा की तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने भरी हुंकार

by SUNIL NAMDEO EDITOR

रायगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनैतिक दल अब फिर से सक्रिय हो गए हैं। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव हेतु प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। अब चुनावी प्रचार प्रसार की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। बता दें कि रायगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने डॉ. मेनका देवी सिंह को उम्मीदवार बनाकर भाजपा की मुसीबत बढ़ा दी है। प्रत्याशी घोषणा होते ही कांग्रेस भी चुनावी तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव तैयारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक वर्मा एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंची। उनकी गरिमामई उपस्थिति में युवा कांग्रेस जिला रायगढ़ शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस कमेटी में युवा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पांडेय भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, युवा कांग्रेस जिला रायगढ़ शहर के प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान व सत्यप्रकाश शर्मा भी शामिल हुए।
      सम्मेलन में प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी डॉ. पलक सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए उन्हे इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच जाकर राष्ट्रीय कांग्रेस  द्वारा बनाए गए घोषणा पत्र को लेकर जन – जन के बीच लेकर जाने की बात कही। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देशभर में जनता के बीच जाकर उनकी राय लेते हुए घोषणा पत्र तैयार किया है। इसी घोषणा पत्र को लेकर युवा कांग्रेस अपने  विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदाताओं से चर्चा करेंगे और लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।
                           युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा घोषणा पत्र जारी किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से नारी न्याय योजना पर कहा गया है कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस द्वारा नारी न्याय लक्ष्मी योजना लागू की जायेगी। जरूरतमंद महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपए तक की राशि देने का कार्य करेगी ताकि देश की मातृ शक्ति को बहुत लाभ मिलेगा। इस प्रकार उन्होंने घोषणा पत्र में किसान न्याय के तहत किसानो के हित मे अनेक कार्य करने की बात कही है। इसी तरह श्रमिक हित युवाओं के हित और हर वर्ग की हिस्सेदारी को लेकर योजना बनाई गई है। युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि देश में महंगाई बरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रधानमंत्री अब रोजगार और महंगाई पर बात ही करते हैं। भाजपा ने काला धन वापसी की बात कही थी पर आजतक वापस नहीं आना मोदी की गारंटी को फेल साबित करने के लिए काफी है।
             कार्यक्रम में महिला इंटक अध्यक्ष संजुक्ता सिंह अध्यक्ष NSUI जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन, उस्मान बेग, रिंकी पांडेय, पार्षद रंजना पटेल, विधानसभा खरसिया अध्यक्ष दुर्गा मालाकार, धरमजयगढ़ अध्यक्ष ईश्वर, युवा कांग्रेस  जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, सुजय रॉय, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह, भुवनेश्वर साहू, वेद चौहान, रवि यादव, जिला महासचिव सुमित, तरुण गोयल, अखलाक खान, सोशल मीडिया प्रदेश पदाधिकारी दुलाल शर्मा, जिला महासचिव अजय पटेल, लोकेश देवांगन, हर्ष भट्ट, नितेश ठेठवार, सचिव लक्ष्मी पाइक, अरविंद नाथ, विकास चौधरी, कृष्णा चौहान एवं काफी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन युवा कांग्रेस संगठन प्रभारी आशीष यादव ने की।

You may also like