रायगढ़ (सृजन न्यूज)। वनिता साहित्यिक सांस्कृतिक एवं कला मंच के तत्वावधान में 16 अगस्त को ईडन गार्डन, बोईरदादर में षष्टम वर्ष का भव्य सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और कला के विविध रंग देखने को मिले। रायगढ़ के अलावा अन्य जिलों एवं तहसीलों से लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्या एवं इप्टा से जुड़ीं कल्याणी मुखर्जी, को-ऑपरेटिव इंस्पेक्टर रश्मि पाठक तथा एमएचएम की नोडल अधिकारी मोनिका ईजारदार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोशल वर्कर आशा बेरीवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़ से पधारीं श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके सक्रिय योगदान के लिए “प्रकृति साधक सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस आयोजन में वनिता मंच की प्रभारी धरा देवांगन, साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रभारी मनीषा अवस्थी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी मंजू अवस्थी, कला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रसिद्ध चित्रकार एवं कला विदुषी स्वाति पंड्या, व्यवस्था प्रभारी संध्या षडंगी, प्रचार-प्रसार प्रभारी कृष्णा पटेल, स्वागत प्रभारी अर्चना राजेन्द्र षड़ंगी, लेखा प्रभारी अर्चना षड़ंगी, अनुशासन प्रभारी दीपा चौहान, मीडिया प्रभारी सीमा पटेल ने निष्ठा, आत्मीयता और समर्पण की भावना से आयोजन सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन धरा देवांगन, स्वाति पण्डिया, मंजू अवस्थी, मनीषा अवस्थी ने किया
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं वनिता मंच की ओर से उपस्थित महिलाओं को सप्रेम उपहार के साथ पौधे भी प्रदान किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस प्रकार वनिता साहित्यिक सांस्कृतिक एवं कला मंच का सावन उत्सव 2026 साहित्य, संस्कृति, कला, मनोरंजन और पर्यावरण संरक्षण के सुंदर समन्वय के साथ एक यादगार एवं भव्य आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।








