रायगढ़ (सृजन न्यूज)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नव निर्माण संकल्प समिति ने धार्मिक आस्था को सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ते हुए गांधी प्रतिमा के पास नि:शुल्क चाय सेवा व पर्यावरण संरक्षण हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल को शहरवासियों और श्रद्धालुओं का उत्स्फूर्त राष्ट्रपति के नाम एक हस्ताक्षर अभियान को समर्थन मिला और 1 दिन में ही लगभग 3000 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर पत्र में अपना हस्ताक्षर कर समिति को अपना समर्थन दिया है। एक ओर जहां लोगों ने नि:शुल्क चाय सेवा का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संकल्प लिया।
आस्था के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश
नव निर्माण संकल्प समित के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने जन्माष्टमी के धार्मिक पर्व को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया। लोगों से अपील की गई कि वे दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दें और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में चलाए जा रहे महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर अभियान में नागरिकों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक लोगों ने अभियान के प्रति अपनी रुचि दिखाई और पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने की इस पहल की सराहना की।
पर्यावरण बचाना किसी एक व्यक्ति की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी : रामचंद्र
शिक्षाविद एवं समाजसेवी रामचंद्र शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल लोगों को चाय पिलाना नहीं था, बल्कि एक कप चाय के बहाने लोगों के मन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाना था। हम चाहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी अभियान या कार्यक्रम का विषय न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का संकल्प बने। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आम नागरिकों की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। एक व्यक्ति का हस्ताक्षर छोटा कदम लग सकता है, लेकिन जब लाखों लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए एक साथ आवाज उठाते हैं तो वह एक मजबूत जनसंकल्प बन जाता है। हमारी कोशिश है कि रायगढ़ से पर्यावरण संरक्षण की ऐसी सकारात्मक मुहिम खड़ी हो, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी हो।
महीनों से जारी है हस्ताक्षर अभियान : दीपक
अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस जनसंकल्प से जोड़ना है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित चाय सेवा के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे शहरवासियों का सकारात्मक समर्थन मिला। सेवा भी, संस्कार भी और पर्यावरण संरक्षण भी आयोजन की सफलता पर नव निर्माण संकल्प समिति की ओर से सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह पहल धार्मिक आस्था के साथ “सेवा भी, संस्कार भी और पर्यावरण संरक्षण भी” का प्रभावी संदेश देने में सफल रही।








