विष्णुदेव साय सरकार की पहल: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने जगाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता : खूबचंद

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विष्णुदेव साय सरकार की पहल की हो रही सर्वत्र सराहना

रायपुर (सृजन न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और पेड़-पौधों के महत्व को समझाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आरंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अनूठी पहल ने पूरे राज्य में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

             रायगढ़ के युवा समाजसेवी खूबचंद कुमार ने सीएम विष्णुदेव साय की इस अनूठी मुहिम की तारीफ करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। दरअसल, मुख्यमंत्री साय के इस  अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस तरह से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि मां के प्रति सम्मान और कृतज्ञता भी व्यक्त की जाएगी। इस मुहिम के तहत अब तक हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं और समाज के हर वर्ग से भरपूर सहयोग मिल रहा है।

                 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक संबोधन में कहा, “हमारी माताएं हमें जीवन देती हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य है। इस अभियान के माध्यम से हम अपनी माताओं के प्रति सम्मान तो प्रकट कर ही रहै हैं, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं।”

You may also like

Leave a Comment