प्रेमजाल में फांसा और लूट ली नाबालिग प्रेयसी की आबरू, छलिया प्रेमी गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। प्रेमपाश में बांधने के बाद नाबालिग प्रेमिका की अस्मत से खिलवाड़ का एक और मामला प्रकाश में आया है। यह वाक्या शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दगाबाज आशिक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।

                    जूटमिल पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी साहिल भारद्वाज (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामला 05 दिसंबर को उस समय सामने आया जब पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि साहिल भारद्वाज करीब डेढ़ साल से उसे प्रेमजाल में फंसाकर बातचीत कर रहा था और 03 नवंबर को उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साहिल उसे लगातार परेशान कर पीछा करता था।

             आवेदन के आधार पर जूटमिल थाना प्रभारी, निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने आरोपी के खिलाफ धारा 351(2), 65(1), बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का बयान और मेडिकल जांच कराई। तत्पश्चात, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई और उसे हिरासत में लिया गया।

            आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment