जिंदल के सिक्यूरिटी गार्ड की धुनाई की, ट्रैक्टर मैकेनिक गया जेल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शराब के नशे में धुत्त ट्रैक्टर मैकेनिक ने कुर्सियां तोड़ते हुए जेपीएल के एक सिक्योरिटी गार्ड की डंडे से जमकर धुनाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है। यह हिंसक वारदात तमनार थाना क्षेत्र की है।

                        बीते 2 जुलाई को थाना तमनार में JPL पावर प्लांट तमनार में सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले भुवन लाल जायसवाल द्वारा हुंकराडीपा के रमेश पटेल द्वारा मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करा। रिपोर्टकर्ता भुवन लाल ने बताया कि 2 जुलाई को उसकी B शिफ्ट में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक कंट्रोल में ड्यूटी थी सोनू कुमार भी उसके साथ ड्यूटी पर था। रात्रि करीब 9 बजे रमेश पटेल शराब पीकर आया और अनाप-शनाप कहते हुए गालीगलौज कर कुर्सियों को तोड़ने लगा मना करने पर डंडे से इसे और सोनू को मारपीट किया

                मारपीट की रिपोर्ट पर तमनार थाने में आरोपी रमेश कुमार चौधरी पर धारा 296, 351 (2),115 (2), 324 (4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आहतों का मेडिकल कराया गया मेडिकल रिपोर्ट में आह सोनू कुमार के चोट में फैक्चर होना लेख है प्रकरण में धारा 118(2) BNS जोड़ा गया, साथ ही फरार आरोपी ट्रैक्टर मैकेनिक रमेश चौधरी की पतासाजी की तो वह गांव से फरार हो गया। से मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी रमेश कुमार चौधरी पिता स्वर्गीय गजाधर चौधरी (38 साल) निवासी हुंकराडीपा को कल शाम तमनार पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां आरोपी का जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

                  थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, अनूप कुजूर और आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार की विशेष भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment