संकुल केन्द्र गेरवानी में समर कैंप का हुआ श्रीगणेश

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज संकुल केन्द्र गेरवानी के 5 प्राथमिक शाला, 2 माध्यमिक शाला एवं 1 हायर सेकंडरी शाला में 20 मई से 20 रोज तक समर कैंप की शुरुआत हुई।

       समर कैंप कर प्रथम दिवस छात्रों के द्वारा योगाभ्यास, गणितीय कौशल, मिट्टी के खिलौना निर्माण से शुरू हुआ। यह समर कैंप लगातार सुबह 7 से 9 बजे तक चलेगा। शिक्षा विभाग की इस पहल से छात्रों को रंगोली प्रतियोगिता, क्रॉफ्ट कला, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, यातायात के नियम, भ्रमण एवं अन्य विषयों की गतिविधियां कराई जा रही है।

समर कैंप में सभी छात्रों के लिये ग्लुकोज पानी, शरबत एवं नाश्ते की व्यवस्था संस्था प्रधान पाठक, प्राचार्य द्वारा प्रतिदिन कराया जा रहा है। समर का अवलोकन प्रतिदिन संकुल प्राचार्य श्रीमती टीसी बाअ एवं संकुल समन्वयक भीखम सिंह सिदार द्वारा किया जायेगा। इस समर कैंप में छात्रों की पढ़ाई के प्रति गतिशीलता बनी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment