केलो विहार में श्रीमद भागवत कथा 25 जून से

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कथावाचक पं. सुरेश सतपथी 3 जुलाई तक भक्तों को करेंगे निहाल

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के चक्रधर नगर स्थित केलो विहार कॉलोनी में 25 जून से 3 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। रायगढ़ के सेठी नगर निवासी पं. सुरेश सतपथी व्यासपीठ पर विराजकर भक्तों को धर्म का मर्म समझाएंगे।

            केलो विहार सार्वजनिक मंच द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन यानी 25 जून की शाम 4 बजे कॉलोनी परिक्षेत्र स्थित आशुतोष शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। फिर 26 जून को श्रीमद भागवत महात्म्य, भक्ति कष्ट निवृत्ति, गोकर्ण कथा और कथा की विधि के पश्चात 27 जून को अवतार चरित्र, परीक्षित जन्म, कुंती स्तुति, वराह अवतार, विदुर मैत्रेय, 28 जून को कपिलोपाख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्य, अजामिल कथा वृत्त तथा चतुश्लोकी, 29 जून को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वंशानुचरित्र, राम और कृष्ण जन्म कथा होगी।

      वहीं, पं. सुरेश सतपथी 30 जून को गोकुल में नंदोत्सव, पूतना उद्धार, बाललीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, छप्पन भोग, 1 जुलाई को रास पंचाध्यायी, युगल गीत, मथुरा आगमन, उद्धव चरित्र, भ्रमर गीत, रुकमणी मंगल, 2 जुलाई को श्रीकृष्ण के अन्यान्य विवाह, मणि चोरी, नृग चरित्र, सुदामा चरित्र, वेद स्तुति के साथ कथा विश्राम कराएंगे। भागवत कथा के अंतिम दिवस यानी 3 जुलाई को गीता पाठ, तुलसी वर्षा, यज्ञ पूर्णाहुति, सहस्त्र धारा के बाद दोपहर महाभण्डारे में प्रसाद वितरण होगा।

            श्रीमद भागवत कथा को सफल और यादगार बनाने में आयोजन समिति के सुरेंद्र पाणिग्राही, संजीव सेठी, उमाशशि यादव, पारुल नामदेव, चित्रसेन पटेल, योगेंद्र चौधरी और केलो विहार कॉलोनीवासी तन, मन व धन से पूरी ऊर्जा झोंक चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment