डेंगू का गढ़ बनेगा रामलीला मैदान !

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर के रामलीला मैदान की हालत आज बद से बदतर हो गई है। लोग यहाँ खेलना तो दूर चलने में भी डर रहे हैं। आये दिन वाहन यहाँ फिसल कर गिर रहे है। कभी भी कोई भी अनहोनी घटना यहाँ घटित हो सकती है।

                आज से 4-5 माह पूर्व नगर निगम द्वारा मैदान की मिट्टी हटवाकर वहां ना जाने कितने लाख की लागत से यह खतरनाक मिट्टी डलवाई गई। शासकीय आंकड़ा 45 लाख का सुना गया है, पर इस मैदान की हालत देखकर तो कुछ और ही कहानी स्वतः बयां होती है। मिट्टी भी लापरवाही पूर्वक डाली गई है। कहीं ऊपर तो कहीं नीचे। आश्चर्य की बात आत्मानंद स्कूल वाले लाइन की बाउंड्री में बजट नहीं है, का बहाना कर ठेकेदार द्वारा उधर मिट्टी ही नहीं डाली गई। इस वजह से आत्मानंद स्कूल के पास नाली का पूरा पानी विगत डेढ़ माह से बुरी तरह जमा है, जो डेंगू जैसी बीमारियों का ब्रांड एम्बेसडर बनने आमादा है।

मैदान में गड्ढों ने मारा सेंचुरी

इस मैदान में 100 से भी अधिक गड्डे लोगों की जान लेने को तत्पर है। कभी भी कोई भी बड़ा हादसा यहाँ हो सकता है। सत्तीगुड़ी चौक तरफ से आत्मानंद स्कूल तक आने में आपको 18 से अधिक गड्डों को पार करना पड़ेगा। वहीं, गौशाला की तरफ से आप आत्मानंद स्कूल आते हैं तो दो दर्जन से अधिक गड्डे आपका स्वागत करेंगे। रोजाना यहाँ कई गाड़िया कीचड़ में फंस रही और ना जाने कितनी गाड़िया फिसल कर गिर रही है।

पैदल चलना भी हुआ दूभर

इस मैदान में कीचड़ भरी मिट्टी के फिसलन की वजह से लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं।दो माह पूर्व इस मैदान में क्रिकेट, फुटबाल सभी कुछ एक साथ खेला जाता था। 20 से 25 ख्यातिलब्ध शख़्स यहाँ मॉर्निंग वॉक करते थे, अब वो गिनती में समाहित हो गए है।

कहीं लापरवाही न पड़ जाए भारी

रामलीला मैदान से डेंगू के मच्छर पनपकर पूरे शहर में फैलाये जायेंगे। यहाँ जगह-जगह गड्ढों में अब मच्छर भी पनपने लगे हैं। ये मच्छर रामलीला मैदान वासियों और गणेश तालाब के जितने भी ठेले वाले हैं, वहाँ आने वाले लोगों को प्रभावित करेंगे। अगर नगर निगम घर-घर गमलों में जमा पानी खोजना छोड़ इसकी व्यवस्था नहीं करेगी तो डेंगू का असली हाहाकार इस बार देखने को मिलेगा।

ठेकेदार पर कार्यवाही की उठी मांग

रामलीला मैसन में मिट्टी डलवाने वाले ठेकेदार पर लापरवाही बरतने के मामले में तत्काल कार्यवाही लाजिमी है। कमीशन के खेल में मैदान की हालत बद से बदतर कर दी गई है। बच्चों के खेल के लिहाज से आयोजनों का यह शानदार मैदान मिट्टी फिलिंग कमीशन की भेंट चढ़ गया। यहाँ पर जो भी खेलने की सोचेगा उसकी इंज्यूरी तय है। उम्र दराज महिलाएं जो शान से यहां मॉर्निंग वॉक किया करती थीं सभी ने यहाँ से दूरी बना ली है।

कलेक्टर से है लोगों को उम्मीद

संवेदनशील कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से इस क्षेत्र के रहवासियों को बहुत उम्मीदें हैं। कलेक्टर कार्तिकेय ही इस मैदान को फिर से जीवित करने का माद्दा रखते हैं। मैदान की बदतर हालत की शिकायत लेकर स्थानीय खिलाड़ियों का एक दल अतिशीघ्र कलेक्टर से भी मिलेगा।

You may also like

Leave a Comment