रायगढ़ (सृजन न्यूज)। लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने ग्राम भेंगारी जाकर वहां आयोजित रामायण के अंतिम दिन श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्रवासियों के सुख व समृद्धि की कामना की। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल भी जाना।

जनसम्पर्क अभियान में निकले राधेश्याम राठिया के साथ नंदकिशोर डनसेना, वरिष्ठ भाजपा नेता जीतराम पटेल, नेहरु लाल गुप्ता, गंगाराम पटेल, महेंद्र सोनवानी, बोधराम गुप्ता, युवा मोर्चा से कमलेश गुप्ता, हेमंत चौहान, लक्ष्मीकांत राठिया, वृंदा पटेल, लता गुप्ता, संतोषी राठिया, प्रभा गुप्ता, देवलाल गुप्ता, सावन राठिया, नरसिंह राठिया, रमेश राठिया, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।


ग्रामीणों ने आत्मीय अगवानी करते हुए राधेश्याम राठिया को लोकसभा चुनाव में विशाल अंतर से जीत का आश्वासन दिया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने एवं अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।