बीजेपी राज्य के निवासी को राज्यसभा भेजती है तो कांग्रेस बाहरी लोग को देती है मौका – परितोष शुक्ला

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायगढ़। राष्ट्रवादी युवा परितोष शुक्ला ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए वर्तमान में संपन्न हुए छत्तीसगढ़ के राज्यसभा निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोंडवाना समाज के सशक्त हस्ताक्षर देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजना राज्य की जनजाति समाज के साथ छत्तीसगढ़ के हर नागरिक का सम्मान बताया भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जो यहां के लोगों को पूरा सम्मान देती है। वहीं पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने चार राज्यसभा में तीन बाहरी को यहां से राज्यसभा का मौका दिया यहां के भोले भाले लोगों का हक मार के अपने आला कमान को खुश करने के लिए यहां के आदिवासी, दलित,पिछड़ों का हक मारा वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पढ़े लिखे जनजाति समाज के बीच हमेशा कार्य करने वाले उनके सुख-दुख के साथी देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा सांसद बनाया और कांग्रेस के छत्तीसगढ़िया वाद को आईना दिखाया।

परितोष ने बताया लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरे देश में प्रत्याशी नहीं मिल रहे वही 2024 के चुनाव में रायगढ़ लोकसभा और प्रदेश की 11 सीट जीत के मोदी जी का 400 पार का नारा हम सफल करने वाले हैं और मोदी जी का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक व बड़े निर्णय वाला साबित होगा।

You may also like

Leave a Comment