जेपीएल के पास सड़क हादसे में हाईवा चालक की गई जान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। जेपीएल के पास बेलगाम रफ्तार के कहर ने पैदल घर जा रहे एक युवक की असमय जिंदगी छिन ली। मृतक हाईवा चलाता था और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। यह हादसा तमनार थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः झारखण्ड प्रान्त के छतरपुर थानांतर्गत ग्राम पटखाई निवासी संतोष कुमार पिता प्रवेश यादव (30 वर्ष) तमनार के झीकाबहाल में बीते सालभर से किराए के मकान में रहते हुए जेपीएल में हाईवा वाहन चलाता था।

दो रोज से काम पर नहीं जाने वाला संतोष मंगलवार शाम जेपीएल के गेट नंबर 5 के पास स्थित एक किराना दुकान में काफी देर बैठा था। रात तकरीबन 8 बजे वह दुकान से घर जाने के लिए पैदल निकला था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। जख्मी युवक को राहगीरों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया।

ऐसे में आनन-फानन में वाहन व्यवस्था कर संतोष को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत युवक ने देर रात लगभग 12 बजे दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम करने वाली पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

You may also like

Leave a Comment