30 बरस के बाद भारत में नृत्य करने का मौका मिला, धन्यवाद चक्रधर समारोह : मीनाक्षी शेषाद्रि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि 30 साल के बाद भारत में नृत्य नहीं किया, वो मौका रायगढ़ से शुरू हो रहा। चक्रधर समारोह जैसे राष्ट्रीय महोत्सव में मुझे निमंत्रण देने का धन्यवाद। भगवान गणेशजी के लिए आभार पेश करूंगी, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग मुझे याद रख सके।

रहती हैं अमेरिका में, दिल मे बसता है भारत

                   चक्रधर समारोह में अपनी कला का मुजाहिरा पेश करने रायगढ़ आईं मीनाक्षी शेषाद्रि ने होटल ट्रिनिटी में पत्रकारवार्ता में कहा कि उन्होंने 4 शास्त्रीय नृत्य शैली में शिक्षा लेने के बाद वें केवल भरतनाट्यम प्रदर्शन करती हैं, बल्कि सिखाती हुए कोरियोग्राफी भी करती हैं। भले ही वे हिंदुस्तान की सरजमीं से रुखसत लेकर अपने परिवार के साथ अमेरिका में बसती हैं, मगर उनके दिल में भारत और यहां के लोग बसते हैं।

अमेरिका में विदेशी लड़के भी सीखते हैं भारतीय नृत्य

            मीनाक्षी ने कहा कि अमेरिका में डांस एकेडमी खोलकर वे भरतनाट्यम-शास्त्रीय संगीत की तालीम देती हैं। उन्हें खुशी इस बात की भी है कि सात समंदर पार अमेरिका जैसे एडवांस देश में लड़कियों के साथ लड़के भी शास्त्रीय शैली में दिलचस्पी रखते हुए भारतीय कला को बेहतर रिस्पॉन्स देते हैं। अमेरिका में वे कथक, भरतनाट्यम, ओडिशी की शिक्षा देते हैं। फिल्मों से लंबे समय तक गायब होने के बाद अब वतन आने पर मीनाक्षी को उम्मीद है कि 2024 के आखरी तक उनके पास अच्छे एनाउंस आएंगे।

दुष्कर्म कांड पर किया करारा प्रहार

                     कोलकाता में हुए दुष्कर्म कांड की तीखी आलोचना करते हुए मीनाक्षी ने गंभीर लहजे में कहा कि काश वे फ़िल्म दामिनी के अपने किरदार की तरह सक्षम और सबल होती तो महिला सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन जरूर लेती। अलबत्ता, उन्होंने भारत में बढ़ रहे गैंगरेप घटना की तल्ख शब्दों में निंदा करते हुए यह भी कहा कि ये कलयुग है, सतयुग कब आएगा। उन्होंने भारतीय फिल्मों के बदलते दौर में नृत्य, संगीत और अभिनय को बढ़ावा मिलने की पुरजोर वकालत भी की।

ऑफर आया, मगर राजनीति में नहीं गईं

फिल्मों में गोविंदा के साथ अपनी बेस्ट केमेस्ट्री होने की बात कहते हुए मीनाक्षी ने खुलासा इस बात का भी किया कि पाली हिल्स मुंबई में सांसद रहे अभिनेता सुनील दत्त के निधन के बाद कांग्रेस ने उनको (मीनाक्षी) को चुनावी मैदान में उतरकर सियासत में आने की पेशकश की, मगर वे राजी नहीं हुईं। ऐसे में उन्होंने कहा कि वे पहले भी राजनीति नहीं की और भविष्य में भी इसमें नहीं जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment