सड़क दुर्घटना भी नहीं बन सकी मतदान में बाधा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आहुति डालने से विजय और बसंत बिरहोर को सड़क दुर्घटना भी नहीं रोक सकी।

 

                     दरअसल 5 मई को एक दुर्घटना में तमनार ब्लॉक के कचकोबा गांव में रहने वाले विजय के पैर और कमर में चोट थी, जिससे उन्हें चलने फिरने में तकलीफ है। वहीं बसंत के भी पैर में चोट है। इलाज के लिए दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में भर्ती हैं।

 

               आज 7 मई को दोनों ने मतदान की इच्छा जताई तो स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ उनके मतदाता संगी बन उन्हें मतदान केंद्र तक लेकर गए। बीएमओ डॉ. एके मिंज के नेतृत्व में आरएमए डोल नारायण, आरएचओ लक्ष्मी सारथी व ड्राइवर रोहित के साथ पूरे मेडिकल दल की निगरानी में विजय और बसंत बिरहोर दोनों मतदान पहुंचे, जहां दोनों ने वोट डाला। इसके पश्चात उन्हें सकुशल वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में आगे के इलाज के लिए एडमिट कराया गया।

You may also like

Leave a Comment