रायगढ़ में जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी गठित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर के सत्तीगुड़ी चौक स्थित रेस्ट हाउस में 30 सितंबर को जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं सामान्य सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में राज्य कुश्ती संघ के महासचिव प्रशांत राय से फोन पर चर्चा हुई। फिर, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजनंद यादव ने कुश्ती सामान्य और खेल के विस्तार एवं कुश्ती संघ में नए सदस्य को जोड़ने पर जोर दिया।

            बैठक में कुश्ती खेल के मेट एवं कोच के संबंध में भी चर्चा की गई। नए सदस्य के रूप में जय सिंह ठाकुर और मीडिया प्रभारी नरेंद्र चौबे को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद हेतु अखिलेश यादव के नाम पर सभी ने सहमति जताई। बैठक में राजानंद यादव अध्यक्ष, शेख सलीम नियारिया उपाध्यक्ष, बलबीर शर्मा सचिव, जयकुमार यादव सहसचिव, नंदलाल भारती सह सचिव, संतोष सिंह सदस्य, दीपक ठाकुर खिलाड़ी, श्रीमती माया दत्ता समाजसेवी, सतपाल बग्गा सलाहकार, श्याम गुप्ता उपाध्यक्ष, जय सिंह ठाकुर सदस्य, नरेंद्र चौबे मीडिया प्रभारी व अखिलेश यादव कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही। अब रायगढ़ के कुश्ती खिलाड़ियों को एक नया आयाम मिलेगा यह उम्मीद की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment