जिला ट्रेलर मालिक संघ ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

  रायगढ़ (सृजन न्यूज)। स्वतंत्रता दिवस के 78 वीं वर्षगांठ पर रायगढ़ जिला मालिक संघ ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालते हुए देशभक्ति का संदेश भी दिया। यूनियन के सदस्य वृंदावन चौक यूनियन ऑफिस से इकट्ठा होकर फोर अपनी गाड़ियों को तिरंगे के झंडे और तोरण से सजाकर नगर भ्रमण के लिए निकले।

         वृंदावन चौक से निकाली ये तिरंगा यात्रा जिंदल होते हुए ढिमरापुर चौक, घड़ी चौक, स्टेशन चौक से गौरीशंकर मंदिर, गोपी टॉकीज, चक्रधर नगर से वापस होकर नगर भ्रमण करते हुए इस तिरंगा रैली का समापन वृंदावन चौक में ही किया गया। गाजेबाजे के साथ निकली ये तिरंगा यात्रा पूरे शहर में चर्चा का केंद्र रही।

            इस तिरंगा यात्रा में यूनियन के सदस्य काफी उत्साहित थे। पूरे शहर में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा शहर गूंजता रहा। देशभक्ति से ओतप्रोत इस तिरंगा रैली को अविस्मरणीय बनाने में रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

You may also like

Leave a Comment