दिग्विजय और आर्यन को प्रगतिशील यादव महासंघ ने किया सम्मानित

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रतिभा साबित करने वाले स्टूडेंट्स का समाज ने बढ़ाया हौसला

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महा संघ रायगढ़ यूनिट की बैठक विगत दिवस होटल जानकी वाटिका रायगढ़ में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले के दो स्वजातीय छात्र दिग्विजय यादव 98.6 प्रतिशत तथा आर्यन यादव ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय और तृतीय स्थान 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त कर समाज का मान व गौरव बढ़ाया है। महासंघ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि यादव महा संघ आने वाले समय में स्वजातीय टॉपर्स को इसी तरह सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि विषम परिस्थितियों में भी बच्चे पढ़-लिखकर समाज का नाम रोशन कर सके। महासंघ के सदस्यों ने बताया कि आने वाले जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा, रामनवमी आदि त्यौहार धूमधाम से मनाई जाएगी ताकि हमारी पुरानी परम्परा को जीवंत कर सके।

    महासंघ की बैठक में सर्वश्री गोरखनाथ यादव, इंजी. एसडी यादव, अधिवक्ता एमडी यादव, सीएमओ शिव कुमार यादव, दीपक यादव, जयकिशन यादव, विजय यादव, रामेश्वर यादव, हीरालाल यादव, दिनेश कुमार राय, रामाधार यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, जोगेंदर यादव, नागेश्वर यादव, सुशील यादव, नगेन्द्र यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, बीरबल यादव, आर. बालाजी यादव, श्रीमती आशारानी यादव, श्रीमती कमलेश यादव, स्नेहा राय, रीना राय, आशा यादव, दीपक कुमार यादव, आभा यादव, आशीष यादव, भास्कर यादव की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment