डांस टीचर को खुदकुशी के लिए किया दुष्प्रेरित, ओड़िशा में पकड़ाया मुल्जिम

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। डांस टीचर की आत्महत्या मामले में पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है। वर्दीधारियों ने युवती को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपी को आखिरकार ओड़िशा में गिरफ्तार करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

           बीते 5 मई 2024 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत बंगलापारा में किराया मकान में रहने वाली युवती अनिमा साहू मूल निवास ग्राम सुरसी थाना सरिया जिला सारंगढ़बिलाईगढ़ द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना सामने आई थी। घटना को लेकर मृतिका के पिता द्वारा थाना चक्रधरनगर में मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि उसकी लड़की एक साल से डांस एकेडमी बंगलापारा रायगढ़ में कथक डांस टीचर का काम कर रही थी। 4 मई की रात अनिमा घर वालों से सामान्य बातचीत की थी दूसरे दिन उन्हें अनिमा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली। घटना को लेकर थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर मृतिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर जांच कीई तो पाया गया कि अनिमा साहू को ग्राम सूरजगढ़ थाना सरिया का शेष कुमार प्रधान (उम्र 24 साल) पसंद करता था और शादी करना चाहता था परंतु अनिमा उसे पसंद नहीं करती थी।

               शेष कुमार, अनिमा को शादी के लिए परेशान कर प्रताड़ित करता था। कई बार अनिमा अपने माता-पिता बहनों को इस बात को बताई थी। 4 मई को भी शेष कुमार और अनिमा के बीच काफी बातचीत हुई जिससे परेशान होकर अनिमा आत्महत्या का कदम उठाया। चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग जांच से 13 मई को आरोपित शेष प्रधान पर धारा 306 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की। आरोपी शेष कुमार अपने निवास सूरजगढ़ से फरार हो गया और गिरफ्तारी से बचने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लगातार अपना रहने का ठिकाना बदल रहा था। पुलिस उसके नातेदार और मुखबीरों से लगातार जानकारी लेकर गिरफ्तारी के लिए दबिश दिया जा रही थी। कल टीआई प्रशांत राव को आरोपी के ग्राम जामगांव पुइतला बलांगीर में रहने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस की टीम बलांगीर में दबिश दीई। आरोपी को एक घर में खाना बनाते समय ही हिरासत में लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी से पूछताछ कर गिरफ्तारी की सम्पूर्ण कार्रवाई कर आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

          पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक निकेतन पटेल तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रताप बेहरा की विशेष भूमिका रही है।

You may also like

Leave a Comment