मिसाइल मैन की पुण्यतिथि पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया रक्तदान

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow


रायपुर (सृजन न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मरीन ड्राइव तेलीबांधा रायपुर मे किया गया।

                कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप कैबिनेट मंत्री रामविचार, विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरजीत छाबड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य मिर्जा एजाज बेग, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती नजमा खान और कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने की। कार्यक्रम में रक्तदान दाताओं को अल्पसंख्यक मोर्चे के तरफ से प्रमाण पत्र, हेलमेट और पौधा वितरण किया गया। मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।

             मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रामविचार ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम एक मिसाइल मैन के तौर पुर देश में जाना जाता है, साथ ही देश और दुनिया को एक नई दिशा दिखाने की काम किया। वे देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। उन्होंने सभी रक्त दानदाताओं को बधाई दी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सबको उनके दिखाए हुए रास्तों में चलकर भारत को सशक्त भारत विकसित देश बनाना है ताकि भारत पूरी दुनिया में शक्तिशाली बन सके।

       अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को नमन करते हुए कहा कि वे हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी पूरा संघर्षों के बीच जिया और संघर्ष को हराकर जीत का परचम लहराने वाले व्यक्तित्व रहे। उन्होंने परमाणु परीक्षण कर दुनिया में भारत की पहचान बनाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री शाहिद खान एवं मखमूर इकबाल खान ने किया।

               कार्यक्रम में बशीर अहमद, श्रीमती रजिया खान, शेख आसिफ, असगर अली, गगनदीप सिंघ, श्रीमती रेहाना खान, गुलाम गौस, शेख निज़ाम, इकबाल खोखर, सिकंदर खान, आरिफ नियाजी, भूपेंद्र मक्कड़, रौनक भाटिया, पप्पू सलूजा, श्रीमती सईदा परवीन, जिशान सिद्दीकी, आतिफ सिद्दीकी, श्रीमती शशि नेताम, श्रीमती फरहा, श्रीमती आपदा बेगम, विनय बेहरा, हकीम अब्दुल मजीद, इकराम कुरैशी, इरशाद खान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment