अंडर 16 क्रिकेट में बड़ी सफलता

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

छग की संभावित टीम में निखिल, अंशुल, विवेक का चयन

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला क्रिकेट संघ को अंडर 16 क्रिकेट में बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ की संभावित टीम में जिले के 3 खिलाड़ी शामिल किए गए है।

            जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि अंडर 16 की टीम ने प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाईनल जीता था। इसके चलते ऑलराउंडर खिलाड़ी निखिल पटेल, अंशुल सिंह एवं विवेक वरदान दुबे को शामिल किया गया है। ज्ञात हो कि तीनों की खिलाड़ी ने गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था। ये खिलाड़ी आने वाले समय में राजधानी में लगाये जाने वाले कैंप में शामिल होंगे।

                           इस शानदार सफलता पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफरउल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

You may also like

Leave a Comment