जबलपुर की अनुष्का सोनी ने सितार वादन कर बटोरी तालियां

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। राजा चक्रधर समारोह की सांगीतिक यात्रा के पांचवे दि कला प्रदर्शन के प्रथम चक्र समाप्ति के बाद द्वितीय चक्र में जबलपुर के सेनिया घराने से संबद्ध सुश्री अनुष्का सोनी द्वारा सुरीली सितार वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

             सुश्री अनुष्का सोनी चौथे पीढ़ी की विख्यात प्रतिष्ठित सितार वादिका हैं। सुश्री अनुष्का सोनी बाल्यावस्था से ही सांगीतिक शिक्षा अपने दादा रूपकुमार सोनी और पिता से तालीम प्राप्त कर रही हैं। रूप कुमार सोनी अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक के साथ ही प्रसिद्ध बांसुरी वादक भी हैं

       सुश्री अनुष्का सोनी ने राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ग्वालियर में प्रथम स्थान, संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कला उत्सव में प्रथम स्थान, भारत संस्कृति उत्सव में प्रथम स्थान सहित अनेक पुरुस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं

You may also like

Leave a Comment