सीएम हाउस में साय ने सपरिवार रोपे नीम, रुद्राक्ष और चीकू के पौधे

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर (सृजन न्यूज)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

           उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं।

           मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment