Home क्राईम न्यूज खरसिया के कारोबारी विनोद अग्रवाल से उठाईगिरी करने वाले दोनों फांदेबाज गए जेल

खरसिया के कारोबारी विनोद अग्रवाल से उठाईगिरी करने वाले दोनों फांदेबाज गए जेल

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। खरसिया के हमाल पारा में 10 जनवरी की रात मोटर सायकल के हैंडल में रखे रूपये से भरे थैला को दो चोर उठाकर भाग गये थे। उठाईगिरी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ह्यूमन हिंट पर दो चोरों को तत्काल गिरफ्तार किया जिनसे चोरी रूपये बरामद करने में सफलता मिली है ।

उठाईगिरी की घटना को लेकर कल 11 जनवरी को पुलिस चौकी खरसिया में विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे व्यवसायी हैं कि गत 10 फरवरी को रात करीब 9:30 बजे अपने मोटर सायकल में बैग और थैला में सामान कागजात और नगदी रकम 8-9 हजार रूपये को लेकर हमाल पारा बुधराम उर्फ बुद्धू के दुकान गया था, जहां को खड़ा कर बैग व थैला को मोटर सायकल की हैंडल में टांगकर थोड़ी देर के लिए दुकान अंदर गया दुकान से पैसा लेकर बाहर आने पर बाइक के हैंडल में रखा बैग व थैला नहीं रहने पर आसपास पूछताछ की, मगर सफलता हाथ नहीं लगी।

ऐसे में लगा कि अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिसके लिखित आवेदन पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा अज्ञात आरोपित पर धारा 303 (2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और तत्काल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व गवाहों से पूछताछ किया गया जिसमें दो संदेहियों के संबंध में जानकारी मिली। तत्काल छापेमारी कर दोनों संदेहियों को हिरासत में लिया गया उठाईगिरी के संबंध में कड़ी पूछताछ पर संदेही राजू महंत पिता स्व. छक्कन दास महत (35 वर्ष) और अंकित वैष्णव पिता संतोष वैष्णव (27 वर्ष) दोनों निवासी हमाल पारा तालाब पार खरसिया ने चोरी स्वीकार कर 10 फरवरी की रात बुधराम उर्फ बुद्धू के दुकान के सामने प्रार्थी विनोद अग्रवाल की बाइक की हैंडल में टंगे थैला में रखा पानी बाटल, पूजा की घंटी एवं बैग में रखा आधार कार्ड, पेनकार्ड एवं जन्य कागजात तथा नगदी रकम 8-9 हजार रूपये को एक साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी राजू महांत से 4,000 रू. नगद व एक काला रंग का बैग जिसमें प्रार्थी का पैन कार्ड, आधार कार्ड है तथा आरोपी अंकित वैष्णव से एक थैला जिसमें दो पानी का बॉटल व 4,000 रूपए नगद बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर उठाईगिरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई कर शत प्रतिशत मषष्का बरामदगी में चौकी प्रभारी अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक साविल चन्द्रा और डमरूधर पटेल की अहम भूमिका रही है ।

You may also like