धरमजयगढ़ के समरसुता नाले किनारे चल रहा था अवैध उत्खनन का काला कारोबार, 60 टन कोयला और मशीन जब्त

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जिला प्रशासन की पहल से खनिज और वन विभाग, खनिज की संयुक्त दबिश, पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले में अवैध कोयला उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने समरसुता नाला के किनारे दबिश देकर 60 टन अवैध रूप से उत्खनित कोयला तथा एक चैन माउंटेड मशीन जब्त की है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पुलिस बल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई।
      वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ ने बताया कि 2 फरवरी 2026 को अवैध कोयला उत्खनन की सूचना खनिज एवं वन विभाग को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समरसुता नाला क्षेत्र में छापामार कार्यवाही की। मौके पर अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान एक चैन माउंटेड मशीन (एक्ससीएमजी कंपनी, मॉडल क्रमांक एक्सई 210आई) जब्त की गई। हालांकि मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश एवं छानबीन जारी है।
संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से उत्खनन कर संचित लगभग 60 टन कोयला खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया, जबकि मशीन को वन विभाग द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। जब्त कोयला एवं वाहन को विधिवत थाना प्रभारी के सुपुर्द किया गया है।
          वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जब्त वाहन के विरुद्ध राजसात की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ को प्रारंभिक सूचना प्रेषित की गई है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनिज एवं वन विभाग द्वारा सतत गश्ती और निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उक्त प्रकरण में अग्रिम जांच एवं विधिक कार्रवाई जारी है।

अवैध उत्खनन पर सख्ती जारी

वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि समरसुता नाला क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर खनिज विभाग एवं पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से लगभग 60 टन कोयला एवं एक चैन माउंटेड मशीन जब्त की गई है। वन अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र क्षेत्र में अवैध उत्खनन के विरुद्ध सतत गश्ती एवं निगरानी जारी रहेगी।

You may also like

Leave a Comment