किराए के मकान में चकला घर चलाने वाले युवक और युवती गिरफ्तार
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कला और संस्कार धानी नगरी से औद्योगिक नगरी बनी रायगढ़ में रंगीन मछलियों का कारोबार भी धड़ल्ले से चल रहा है। शहर के चक्रधर नगर के केलो विहार कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद अब कोतवाली पुलिस ने पुरानी बस्ती के एक मकान में भी चकला घर चलने का पर्दाफाश किया है। शिवानगर के एक किराए का मकान लेकर गर्म गोश्त की मंडी चलाने वाले प्रयागराज के युवक और युवती के इस काले कारोबार पर पुलिस ने गाज गिराते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सामाजिक बुराईयों पर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में कार्रवाई तेज कर दी गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह का सामाजिक बुराईयां जिसमें जुआ-सट्टा, अवैध शराब, कबाड़, देह व्यापार जैसे कारोबार को छोड़कर सामाज की मुख्य धारा से जुड़े अन्यथा उनका स्पष्ट संदेश है कि रायगढ़ पुलिस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी । इसी कड़ी में कल कोतवाली पुलिस द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में शिवा नगर के एक मकान में देह व्यापार होने की सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली के साथ पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के आगे रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहुल कुमार यादव पिता सुरेश यादव और एक महिला अवैध तरीके से धन अर्जित करने के उद्देश्य से महिला बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पीटा एक्ट की कार्यवाही के अनुरूप सीएसपी मयंक मिश्रा ने अपने पाइंटर को ग्राहक के रूप में रूपये देकर राहूल यादव के मकान में भेजा। पाइंटर ने राहूल यादव से बातचीत होने के बाद पुलिस टीम को संकेत दिया। पुलिस ने एकाएक मकान पर दबिश दी। मकान अंदर राहुल कुमार यादव पिता सुरेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी 299/ 3 ए नई बैरहना इलाहाबाद (उप्र) हाल मुकाम केंवटापारा बस स्टैण्ड केवड़ा बाड़ी शिवा नगर रायगढ़ का रहने वाला बताया।
पुलिस ने मकान के एक कमरे में एक महिला और दूसरे कमरे में दो महिलाएं मिली। मकान की तलाशी में आपत्तिजनक वस्तुएं मिली। पुलिस ने आरोपी राहूल कुमार यादव और उसकी महिला सहयोगी के कब्जे से दो मोबाईल (रेडमी+विवो कंपनी) और नकदी रकम 2000 रूपये जप्त किया। थाना कोतवाली में आरोपी राहुल यादव और उसकी साथी महिला अधिक धन अर्जित पाने के लिये महिलाओ को अपने घर पर बुलाकर अनैतिक कार्य किया जाता है। आरोपियों के कृत्य पर धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशिमोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडिशनल एसपी (साइबर) अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ए. के. देवांगन, सहायक उपनिरीक्षक कोसो सिंह, महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव, महिला आरक्षक परसीना टोप्पो, प्रतिक्षा मिंज, आरक्षक मनोज पटनायक, आरक्षक भगवती रत्नाकर की अहम भूमिका रही है।




