माधवी राजे सिंधिया को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायपुर (सृजन न्यूज)। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

           अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि -केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी श्रीमती माधवी राजे सिंधिया के निधन की दुःखद खबर प्राप्त हुई।

        सीएम साय ने भावुक होकर यह भी लिखा कि माँ की ममता से बढ़कर और कुछ नहीं होता। दुख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

        गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया का आज सुबह निधन हो गया है। वे 70 साल की थीं। पिछले तीन महीने से बीमार होने से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं।

You may also like

Leave a Comment