जनसुनवाई रद्द करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में युकां का हल्लाबोल

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान के खिलाफ युवा वर्ग हुआ एकजुट

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। आगामी 14 अक्टूबर को गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान की जनसुनवाई रद्द करने स्थानीय युवाओं ने लैलूंगा विधानसभा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभात पटनायक के नेतृत्व मे कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।।
आगामी 14 अक्टूबर को तमनार में निर्धारित की गई गारे पेलमा सेक्टर 1 कोयला खदान की जनसुनवाई में 3020 हैक्टेयर भूमि और दर्जनों गांव उजाड़े जायेंगे। हजारों पेड़ काटे जाएंगे और हजारों की संख्या में परिवार प्रभावित होंगे।
रायगढ़ जिला और तमनार क्षेत्र उद्योगों और खदानों के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण का रोगी बन चुका है, जिस तरह से उस क्षेत्र को उजाड़ा जा रहा है। आने वाले समय में जंगल, जानवर और इंसान वहां विलुप्त हो जाएंगे। उद्योग धंधे की आड़ में पूंजीपति लोग अपना विकास कर रहे  और ग्रामीणों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। कोयले का प्रदूषण वहां का इंसान झेल रहा है और मजबूत बाहरी लोग हो रहे हैं। पूंजीपतियों और उद्योगपतियों का अत्याचार बढ़ता जा रहा है।  हम अपना जल, जंगल, जमीन लूटने नहीं देंगे इसीलिए हमारी मांग है कि तत्काल इस जनसुनवाई को निरस्त किया जाए अन्यथा उग्र विरोध के लिए तैयार रहे, जिसकी सारी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
           ज्ञापन सौंपने में एनएसयूआई के लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर बैरागी सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment