अंतिम व्यक्ति की सेवा भाजपा का लक्ष्य : राधेश्याम राठिया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कुड़ुमकेला के स्वास्थ्य शिविर में 250 लोग हुए लाभान्वित

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सेवा हेतु किसी भी जरिए से पहुँचना भाजपा का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी।2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मां के नाम पर पौधरोपण, रक्तदान, सफाई अभियान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहे। इस क्रम में आज कुड़ुमकेला मंडल में भी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

भाजपा मंडल कुडुमकेला स्थित ग्राम नवापारा में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आसपास से आए 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोगों के अनुसार निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता साधनों के अभाव में मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा से वंचित रह जाती है इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के लिए हमारे कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए थे। दीवान ने भी अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति की सेवा को पार्टी का लक्ष्य बताया।

     इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा, सभापति जिला स्वच्छता समिति व क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मुरली राठिया कार्यक्रम प्रभारी मुकुतराम गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य नरेश बेहरा, जिला कार्य समिति सदस्य सुनील ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष घरघोड़ा राजेन्द्र कुमार ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष गुप्ता, जनपद सदस्य राजेन्द्र कुमार गुप्ता, सूरज ठाकुर, रमेश गुप्ता, मंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता, मंडल महामंत्री गगनसिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, कार्यक्रम मंडल सह संयोजक जगजीवन पटेल, विकास केसरवानी, भाजपा मंडल मंत्री धीरेन्द्र डनसेना, निर्मल ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री नीरज गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री अमन सोनी, फिरसिंह राठिया, युवा कार्यकर्ता कमलेश गुप्ता , भाजपा मंडल कुडुमकेला के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

You may also like

Leave a Comment