उमेश पटेल को कांग्रेस करे पार्टी से निष्कासित : भाजपा

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। अशोक चक्र के अपमान का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। आज कांग्रेसियों ने थाने में जाकर उनके नेता को बदनाम करने की साजिश की शिकायत दर्ज कराई, वहीं भाजपा ने कांग्रेस विधायक को पार्टी से निष्काषित करने की मांग की है।
       भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के कोषाध्यक्ष सनत नायक, जिला मंत्री गायत्री केशरवानी और जिला पदाधिकारी शशि राठौर ने कांग्रेस और खरसिया के विधायक उमेश पटेल के उस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि खरसिया विधायक उमेश पटेल अपने राजनीतिक स्वार्थ और सस्ती लोकप्रियता के लिए देश की आन, बान, शान के प्रतीक अशोक चक्र का घोर अपमान किया है। भाजपाई नेताओं ने तल्ख शब्दो मे कांग्रेस से उक्त कृत्य पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है।

     भाजपा नेता सनत नायक, गायत्री केसरवानी और शशि राठौर ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह वही अशोक चक्र है, जो हमारे वीर सैनिकों को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है। उसी पवित्र चिन्ह पर विधायक ने खुलेआम अपना जूता रखकर न केवल जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान किया, बल्कि पूरे राष्ट्र की भावना को आहत किया है।

    तीनो नेताओ ने कांग्रेसियों के शिकायत लेकर थाने जाने पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि यदि यह अशोक चक्र नहीं था, जैसा कांग्रेस पक्ष अपनी गलती छिपाने के लिए तर्क दे रहा है तो प्रश्न उठता है कि रायगढ़ की रैली में गाड़ी के बोनट पर जिस चिन्ह वाले पोस्टर का इस्तेमाल किया गया, वही पोस्टर भिलाई में क्यों नहीं लगाया गया? आखिर क्यों उस चिन्ह को बदलना पड़ा?कांग्रेस इसका जवाब दे। स्पष्ट है कि कांग्रेस अपनी गलती मानने के बजाय जनता को गुमराह करने और राष्ट्र विरोधी कृत्य पर पर्दा डालने में लगी हुई है।भाजपा यह साफ करना चाहती है कि अशोक चक्र का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ता इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे। हम कांग्रेस से मांग करते हैं कि संबंधित विधायक से तत्काल सार्वजनिक माफी दिलाई जाए और उन्हें सभी पदों से हटाया जाए।

              तीनो नेताओ ने बड़े ही तल्ख शब्दों में कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मामला नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र गौरव और शहीदों के सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। कांग्रेस का यह शर्मनाक चेहरा अब देश और प्रदेश की जनता साफ-साफ देख रही है। भाजपा राष्ट्र विरोधी और सैनिकों के अपमान के किसी भी कृत्य को सहन नहीं करेगी। अंत मे तीनों भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेसी अपने नेता के बचाव के लिए गाड़ी के बोनट पर लगे चिन्ह के अशोक चक्र का नहीं होने का विलाप कर रहे हैं, जन मानस यह जानना चाहता है कि यह चक्र क्या है। यदि वह अशोक चक्र नहीं है तो फिर क्या है और उसको आपने कहाँ से लिया। अगर यह अशोक चक्र नहीं है तो फिर भिलाई में भी अपनी गाड़ी के बोनट में वही पोस्टर क्यों नहीं लगाया, उसे बदल क्यों दिया।

You may also like

Leave a Comment