शहादत दिवस पर याद आए राजगुरु, भगत सिंघ और सुखदेव

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कार्यालय में वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों में शामिल राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंघ को उनकी पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कांग्रेसजनों के साथ पुष्पांजलि देकर अमीर शहीदों का नमन किया।
    कांग्रेस अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी और अनिल शुक्ला ने बताया कि देश के इन तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों राजगुरु, सुखदेव व सरदार भगत सिंघ को आज ही के दिन फांसी दी गई थी। उन्होंने हंसते-हंसते इस कुर्बानी को कुबूल किया था। हम तीनों महापुरुषों की शहादत को शहीद दिवस के रूप में मना रहे हैं।
                          इस पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, नारायण घोरे, अमृत काटजू, शेख ताजीम, संतोष बोहिदार, नरेन्द्र जुनेजा, प्रमोद देवांगन, मिर्जा अहमद बेग, तरुण शर्मा, राजेन्द्र यादव मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment