ठगी के शिकार हुए युवक को पुलिस ने लौटाए 3.70 लाख

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ । कनाडियन एयरलाइंस में नौकरी का झांसा देते हुए युवक से ठगी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता लगी है। वर्दीधारियों ने फांदेबाज को गिरफ्तार करते हुए ठगी के शिकार युवक को पूरे सम्मान के साथ 3.70 लाख रुपए भी लौटाया है। यह सुखद प्रकरण छाल थाना क्षेत्र का है।

                     छाल पुलिस द्वारा 28 अप्रैल को ग्राम पुरूंगा निवासी संदीप कुमार तिग्गा पिता लालसाय तिग्गा (36 साल) से कनाडियन एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर 3,70,000 रुपये की ठगी करने वाले आरोपित कुंदन कुमार पिता रामजतन पंडित उम्र 26 साल निवासी हवासपुर थाना पटोरी जिला समस्तीपुर (बिहार) हाल मुकाम एमसीएफ 162 चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ को समस्तीपुर (बिहार) से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया आरोपी को धारा 420 आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

                     मामले में पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा ठगी के पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा के ठगी के रूपये वापस दिलाये जाने की हेतु न्यायालय में विधिवत प्रतिवेदन प्रस्तुत कराया गया न्यायालय द्वारा आरोपित कुंदन कुमार से पीड़ित संदीप तिग्गा से ठगी की रकम 3.70 लाख एवं अन्य दो पीड़ित संजीत कुमार कुजूर निवासी सुंदरगढ़ के 3.50 लाख तथा पीड़ित संजोग मिंज निवासी जशपुर के 3.50 लाख कुल ₹10.70 लाख रूपये पीड़ितों को सुपुर्दनामे पर वापस करने आदेशित किया गया है।

                      आदेश के पालन में कल थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा को ठगी के रकम 3,70,000 रुपये सुपुर्दनामे पर वापस किया गया है पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा द्वारा न्यायालीन प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर कर छाल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है।

You may also like

Leave a Comment