Home रायगढ़ न्यूज रायगढ़ में मड़ई महोत्सव 29 दिसंबर को, रामलीला मैदान में यदुवंशी पढ़ेंगे दोहे, करेंगे पारंपरिक नृत्य

रायगढ़ में मड़ई महोत्सव 29 दिसंबर को, रामलीला मैदान में यदुवंशी पढ़ेंगे दोहे, करेंगे पारंपरिक नृत्य

by SUNIL NAMDEO EDITOR

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। शहर में मड़ई महोत्सव को लेकर यादव समाज ने गौशाला पारा स्थित सामुदायिक भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि दो दिवसीय मड़ई महोत्सव रामलीला मैदान में होगी। इसकी तैयारी में समाज के लोग जुटे हैं।

                              शनिवार की शाम यादव समाज के छोटे बच्चे और युवक–यवुतियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। वहीं रविवार शाम 4 बजे से देर रात तक मड़ई महोत्सव होगा। मड़ई महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा यह 29 वां मड़ई महोत्सव है। इसमें प्रदेशभर के 20 अधिक नृत्य मंडली शामिल होंगे। बिलासपुर के बाद रायगढ़ का मड़ई महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है।

                                          मड़ई महोत्सव के संयोजक शाखा यादव ने कहा समाज तथा सर्वसमाज के लोग इसे गहरा, राउत नाचा जैसे नामों से जानते हैं जो पूर्वजों के द्वारा लगातार रामलीला मैदान में आयोजित हो रही है। उनके बाद यह जिम्मेदारी हमे मिली है। इसमें यादव बंधुओं के साथ जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान रहता है।

               प्रेसवार्ता में वासुदेव यादव, अशोक यादव, शाखा यादव, गणेश यादव, अनिल यादव, याेगेंद्र यादव, संगीता यादव व आशीष यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शनिवार को बिखरेगी सांस्कृतिक छटा
प्रेसवार्ता में शाखा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान समाज के वृद्धजनों के साथ उत्कृष्ट, होनहार बच्चों का सम्मान भी होगा। समाज को आगे लाने इस तरह का कार्यक्रम हमेशा किया जाता है। वहीं मड़ई महोत्सव में नृत्य मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। नृत्य मंडली के लिए रूकने व भोजन की व्यवस्था समाज के द्वारा की गई है।

You may also like