बीवी की मौत के गम में डूबे मियां ने लगाई फांसी

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़। पत्नी की मृत्यु के शोक में हफ्तेभर से डूबे पति ने जामुन पेड़ में फांसी लगाते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। यह दुखद प्रसंग घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।


मामले की विवेचना कर रहे सहायक उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा ने बताया कि घरघोड़ा से तकरीबन 18 किलोमीटर दूर ग्राम कुड़ुमकेला में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुछ लोग समीप के पहाड़ तरफ गए तो वहां जामुन पेड़ में बंधे रस्सी के फंदे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लटकती लाश दिखाई दी। लोगों ने करीब जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त कुड़ुमकेला निवासी रथ सिंह माझी आत्मज मदन माझी (46 वर्ष) के रूप में हुई। चूंकि, शव में कीड़े चढ़ने लगे थे इसलिए घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाने में दी।

पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। वर्दीधारियों ने छानबीन की तो पता चला कि रथ सिंह की बीवी का हफ्ते भर पहले ही मौत हुई है। चूंकि, रथ सिंह निःसन्तान था इसलिए जीवन संगिनी के ताउम्र के लिए छोड़कर जाने के गम में उसकी मानसिक हालत भी प्रभावित हो रही थी। बहरहाल, घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना कर रही है।

You may also like

Leave a Comment