माता-पिता की सेवा से होती है हरि सेवा : राधे बाबा 

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

कुटुंब प्रबोधन गतिविधि ने नंदबाग में किया कार्यक्रम

        रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि रायगढ़ नगर के तत्वावधान में विगत 5 सितंबर को नंद बाग में आयोजित कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राधे बाबा  महाराज बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। 

   राधे बाबा राज्य मंदिर सलाहकार समिति के अध्यक्ष और मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त विशेष अतिथि भी हैं। कार्यक्रम के दौरान 100 परिवारों का एकत्रीकरण किया गया था। इसका मूल उद्देश्य आपस में वसुधैव कुटुंबकम की भावना जागृत करना था। आयोजन के दौरान सभी परिवारों ने बढ़चढ़ कर खेल, प्रश्न उत्तर की प्रतिस्पर्धा, गीत संगीत में अपनी भागीदारी निभाई। तत्पश्चात महा मंडलेश्वर बाबा का आशीर्वचन हुआ। 

            उन्होंने समाज में बिखराव के कारणों का जिक्र करते हुए सम्मिलित परिवार के महत्व एवं माता-पिता की सेवा को हरि सेवा निरूपित किया। एकाकी परिवार में बच्चो में संस्कार का अभाव हो रहा है। बिना संस्कारों के जीवन को निरर्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि सम्मिलित परिवार में अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासित जीवन से लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। उद्बोधन के बाद सामूहिक भोज का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मीडिया को यह जानकारी नगर संयोजक अजीत बाजपाई ने दी।

You may also like

Leave a Comment