साय सरकार के सत्ता में आते ही बढ़ा गुनाह का ग्राफ : अमरजीत भगत

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

विधायक देवेंद्र यादव की दुर्भावनापूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज )। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार आज शहर के गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा सरकार को जमकर कोसते हुए उनके कार्यकाल में अपराध के बढ़ते आंकड़े पर गुस्सा भी जाहिर किया।

              धरना कार्यक्रम के प्रभारी और पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बरसते पानी मे धरना स्थल से अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी भाजपा की बौखलाहट को साफ दर्शाता है। यह विपक्ष को बदनाम करने की साजिश है। विधायक देवेन्द्र यादव बलौदा बाजार में न भाषण दिये और न ही कलेक्टर ऑफिस प्रदर्शन में शामिल हुये। वे भीड़ में 5 मिनट रूक कर वापस आ गये थे। कहीं भी किसी हिंसक घटना में उनके संलिप्तता का कोई भी साक्ष्य नहीं और न ही वे किसी भी प्रकार की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उनको गलत तरीके से गिरफ्तार किया, जिसका पुरजोर विरोध करते हैं।

                  उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की विचारधारा प्रारम्भ से ही शांतिप्रिय रही और अहिंसा कांग्रेस के पूर्वजों की देन है। हमने आजादी भी अहिंसा के रास्ते से हासिल की। हम सभी धर्मों का आदर करते हैं और सुख हो या दुख हो हर वक़्त उनके साथ खड़े रहते हैं। सतनामी समाज शांति के प्रतीक श्वेत ध्वज को लेकर बहुत ही शांत है। अब तो छत्तीसगढ़ में पत्रकार भाई भी सुरक्षित नहीं हैं। 6 महीने में पत्रकारों पर हमला उनके कार्यालय में तोड़फोड़ उन्हें झूठे प्रकरणों को फंसाना जैसी वारदातें बीजेपी के राज में एकाएक बढ़ गई है। हमारी महिलाएं बहनें भी सुरक्षित नहीं हैं। पुसौर गैंगरेप कांड ने भाजपा की साय सरकार की पोल खोलकर रख दिया है। इस घटना में अभी भी कई गिरफ्तारियां शेष हैं। शायद सरकार के आते ही खुलेआम अपराध मर्डर गैंग रेप सुपारी किलिंग बढ़ गए हैं।

              जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बलौदाबाजार की घटना को लेकर कहा कि प्रदेश बीजेपी की सरकार झूठे आरोपों से कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने में लगी है। भाजपा सरकार ने पुलिस को दबाव देते हुए युवक कांग्रेस पदाधिकारियों, विधायक और पूर्व महापौर देवेंद्र यादव को बलौदा बाजार में हुई आगजनी व हिंसा की घटना में गलत आरोप लगाकर गिरफ्तार किया, जिसका कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में धरना देकर अपना विरोध दर्ज किया है।

      कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रकाश नायक, हृदयराम राठिया, विकास शर्मा, रेखा वैष्णव, संजय देवांगन और अन्य वरिष्ठजनों ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक हृदयराम राठिया, संगीता गुप्ता, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, नगेंद्र नेगी, महापौर जानकी काटजू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रभारी महामन्त्री जिला कांग्रेस ग्रामीण विकास शर्मा, प्रभारी महामन्त्री शहर शाखा यादव, शिव पांडेय, बिहारी पटेल, प्रदेश सलीम नियारिया, प्रवक़्ता द्वय हरेराम तिवारी व संजय देवांगन, राकेश पांडेय महासचिव युवक कांग्रेस, नारायण घोरे, रानी चौहान महिला कांग्रेस अध्यक्ष,शेख ताजीम, संतोष चौहान, उपेंद्र सिंह, वसीम खान, आरिफ हुसैन, आशीष जायसवाल, विनोद कपूर, रिंकी पांडेय, सुरेंद्र सिंह, हर्ष भट्ट, नरेंद्र जुनेजा, दीपक, कामता पटेल, संतोष बोहिदार, प्रेम शुक्ला, प्रेम गुप्ता, किरण पंडा, सुनीता मिंज, यशोदा कश्यप,अरुणा चौहान, पदमा चौहान, रेखा वैष्णव, सौरभ अग्रवाल, सपना सिदार, लता खुंटे, किरण बरेठ, गोरेलाल बरेठ, संजुक्ता सिंह राजपूत, संपति सिदार, लता खुंटे, किरण पैंकरा, सैयद इम्तियाज, लोकेश देवांगन, गणेश घोरे, आशीष शर्मा, श्रेयांश शर्मा, पंकज गुप्ता, साहिल भट्ट, वैभव चौबे, सजन श्रीवास, लल्लू सिंह, बलवीर सिंह, अनुराग गुप्ता, तरुण गोयल, सोनू पुरोहित, रुक्मणि साहू, ठण्डाराम बेहरा, भूपदेव चौहान, भोजकुमार राठिया, चमरू सिदार, सुकलाल राठिया, गंगाराम पोर्ते, पीताम्बर सिंह राठिया उपस्थित थे। मंच संचालन जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने किया।

You may also like

Leave a Comment