

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पूरे वर्ष में श्रावण मास को बहुत ही पावन, धार्मिक और सांस्कृतिक माना जाता है। सावन के पावन महीने में देश की महिलाएं उत्सव भी मनाती हैं। रायगढ़ के केलो विहार कॉलोनी की उत्साही महिलाओं ने हर साल की भांति इस बार भी सावन मिलन आयोजित किया।
सभी महिलाएं हरे परिधानों के साथ सोलह श्रृंगार कर आईं। हंसी ठिठोली भरे माहौल में नारी शक्ति ने विभिन्न प्रतियगिता में बढ़चढ़ कर सहभागिता दर्ज करते हुए खूब एंजॉय भी किया। इन्हीं में सावन क्वीन का ईनाम भी दिया गया। महिलाओं ने रोली लगाकर सभी का स्वागत किया। डांस, रैंप वॉक, मटका फोड़ जैसे गेम्स में सबने हिस्सा लेते हुए कार्यक्रम को यादगार भी बनाया। प्रतियोगिता में बाजी मारने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
सावनोत्सव और स्वाधीनता दिवस को अविस्मरणीय बनाने में श्रीमती पारुल नामदेव, श्रीमती पार्वती पटेल, श्रीमती सावित्री पटेल, श्रीमती शीला यशपाल, श्रीमती संतोषी जायसवाल, श्रीमती नीता राठौर, श्रीमती सुनीता राठौर, श्रीमती जया चंद्रा और श्रीमती बबली नंदा नायक का अहम योगदान रहा।
वहीं, श्रीमती गीतांजलि पटेल, श्रीमती सुमन नागवंशी, श्रीमती विनीता गुप्ता, श्रीमती सोनिया जायसवाल, श्रीमती स्वीटी, श्रीमती निशा, श्रीमती पिंकी, श्रीमती कृष्णा नायक, श्रीमती कृष्णा दर्शन, श्रीमती संध्या सिंह, श्रीमती चनीता ईजारदार, श्रीमती लालिमा ईजारदार, श्रीमती सुजाता साहू, श्रीमती चंपा पटेल, श्रीमती कविता सारथी, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती सुषमा, श्रीमती सरिता, श्रीमती गुड्डी डनसेना, श्रीमती नीतू ने कार्यक्रम में चार चांद लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।





























