आजादी दिवस के समारोह को यादगार बनाने झोंके पूरी ऊर्जा : कलेक्टर

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी बैठक में शामिल हुए।

                   बैठक में विभागीय अधिकारियों को पंडाल और बैठक व्यवस्था, ट्रैफिक और पेयजल, मार्च पास्ट की तैयारी और ट्रैक निर्माण, माइक और साउंड सिस्टम सहित आयोजन से जुड़े दूसरे दायित्व सौंपे गए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अधिकारियों को उन्हें दी गई जिम्मेदारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा समारोह के दो दिन पूर्व 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा उसके पहले सारी तैयारियां कर ली जाए।

               इस दौरान डीएफओ सुश्री स्टायलो मंडावी, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment