देवेंद्र की गिरफ्तारी के खिलाफ युकां ने किया जेल भरो आंदोलन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/n8wjbHhTBcE?si=yRc3UJxPOE2wZ0ux

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने पर विधायक देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, भाराछासं विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा और अन्य निर्दोष युवाओं को षड्यंत्र तरीके से जेल भेजे जाने के खिलाफ रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी से निकलकर जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया।

        प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार रायगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राकेश पांडेय की उपस्थिति में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में संगठन प्रभारी आशीष यादव के कुशल संचालन और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम के साथ युवा कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में राज्य सरकार का विरोध करते हुए जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया गया। युवा नेताओं की टोली जिला कांग्रेस कार्यालय से गगनचुंबी नारे लगाते हुए सिटी कोतवाली गिरफ्तारी देने के लिए निकली। पुलिस ने पहले युवा कांग्रेस नेताओं को सुभाष चौक के पास गिरफ्तार करने की कोशिश की, परंतु काफी संघर्ष के बाद युकांई रास्ता बदलकर हंडी चौक की ओर से सिटी कोतवाली पहुंचने के लिए निकल गए। हंडी चौक में पुलिस और युवा नेताओं के बीच काफी संघर्ष के बाद वर्दीधारियों ने उनको गिरफ्तार करते हुए रामलीला मैदान लेकर गए और वहां गिरफ्तारी दर्ज की।

        युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से लगातार दमनकारी नीति हावी हुई। प्रदेश में युवाओं की आवाज बनकर उभर रहे देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार पूरी तरफ से घबराई है। भाजपा सरकार के इशारे में पुलिस प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस सबूत के एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है। इससे साफ झलक रहा है कि भाजपा युवाओं की आवाज को बुलंद नहीं होने देना चाहती है। प्रदेश महामंत्री राकेश पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नाम मात्र आगे रखकर केंद्र सरकार में बैठे भाजपा के नेता द्वेषपूर्ण राजनीति कर रहे हैं। इससे राज्य की भाजपा सरकार को सीधा नुकसान आगामी सभी चुनावों में देखने को मिलेगा। अगर देवेंद्र यादव और अन्य नेता सतनामी समाज के भोले भाले निर्दोष जनता दोषी हैं तो उनके खिलाफ ठोस सबूत भी होना चाहिए लेकिन पुलिस प्रशासन केवल भाजपा और आरएसएस के इशारों पर कार्यवाही कर रही है। इनकी नीति इसी तरह चलती रही तो सरकार के अंजाम अच्छा नहीं होगा।

           युवा कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी भरपूर समर्थन मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, दीपक पांडेय, महापौर जानकी काटजू, सभापति जयंत ठेठवार, महामंत्री शाखा यादव, विकास शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, संदीप अग्रवाल, शेख ताजीम, संतोष चौहान, वासु प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष अरुणा चौहान, पदमा चौहान, सत्यप्रकाश शर्मा, हरेराम तिवारी, नारायण गोरे उपस्थित रहे। वहीं, गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, लैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष सतपुरिष महर्षि, ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, शुभम सिंह, भुवनेश्वर साहू, वेद चौहान, रितेश तिवारी, जिला महामंत्री सुमित सिंह, तरुण गोयल, लोकेश देवांगन, अखलाक खान, अनिरुद्ध गिरी, देव साहू, शिव, यशु चौहान, नितेश ठेठवार, नितेश शर्मा, हर्ष भट्ट, प्राची दुबे, नितिन पाणिग्राही, साजन श्रीवास, संदीप श्रीवास, आसिफ अली, पंकज गुप्ता, विकास चौधरी,  टीकम सिंह, साकिब अनवर, गौरव साव, करण वैष्णव, आदिल, बलराम गोंड,  मनी चंदेल, नैमिष, मनीष, उबेद सुंदर, गुलशन, नताशा भटपहरे शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment