नगर निगम में भ्रष्टाचार और बदइंतजामियों के खिलाफ युकां ने खोला मोर्चा, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। नगर निगम की जनता ने भाजपा के महापौर को बहुमत देकर शहर की कमान सौंप दी है। केंद्र में एनडीए सरकार प्रदेश में डबल इंजर की सरकार है। ऐसे में रायगढ़ विकास की उम्मीद भी जनता भाजपा से कर रही है, लेकिन रायगढ़ नगर निगम में भाजपा ने अब जनता के साथ अन्याय करना शुरू कर दिया है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व और संगठन प्रभारी आशीष यादव के संचालन में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ
ज्ञापन निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।

           युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि नगर निगम में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से भ्रष्टाचार बढ़ गया है।जनता के टैक्स के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है।लाखों रुपए खर्च कर सड़क में सोलर लाइट लगा भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। निर्माण कार्य हो चाहे टेंडर की प्रकिया हो सब पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में जो डामरीकृत सड़कें बनाई गई, अभी कुछ ही माह में सड़के उखड़ रही है। निर्माण एजेंसी और सड़कों के घटिया निर्माण को लेकर हर रोज न्यूज पोर्टल और अखबार में निगम सरकार की पोल खुल रही है। निगम में एक ही निर्माण का भुगतान अलग – अलग टेंडर के माध्यम से कई बार किया जा रहा है। जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार है।

आशीष जायसवाल ने ज्ञापन में टेंडर प्रक्रिया की गड़बडिय़ों को भी जिक्र किया है। शहर में कई ऐसी व्यस्त सड़क है, जहां बड़े गड्ढे हैं। इस पर निगम के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। गड्ढों के कारण सड़क हादसे भी हो रहे हैं। शहर में गरीब गुमटी ठेले लगाने वालों से अत्यधिक राशि वसूली की जा रही है। आशीष यादव ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब लोगों को निगम प्रशासन परेशान करना बंद कर दे। अवैध वसूली बंद करे वरना इसका अंजाम ठीक भी होगा। इस पर तत्काल रोक लगानी चाहिए, साथ ही भवन अनुज्ञा देने में आमजन को परेशान करते हुए भारी गड़बड़ी की जा रही है।
युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष देवांगन, महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा भी पहुंचे।
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जूटमिल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह, अनिरुद्ध गिरी, दीपक माझी, चिन्मय, अमन बंजारे, शिव चौहान, सोशल मीडिया प्रदेश सदस्य हर्ष भट्ट, सजन श्रीवास, जिम्मी, आजाद, रितेश, संदीप श्रीवास, शुभम यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment