Home रायगढ़ न्यूज प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई प्रांतीय कार्यकारणी घोषित

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की नई प्रांतीय कार्यकारणी घोषित

by SUNIL NAMDEO

रायगढ़ से प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय और प्रांतीय सचिव आशीष शर्मा को मिली जिम्मेदारी

घरघोड़ा/रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शासन से मान्यता प्राप्त संगठन और संघर्ष का प्रतीक छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीया वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष का चुनाव बिलासपुर में गत 24 अगस्त को विवेकानंद सभागृह में संपन्न हुआ, जिसमें पवन कुमार शर्मा प्रांताध्यक्ष निर्वाचित हुए।
                                   प्रांतीय अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें प्रमुख संरक्षक पूर्व प्रांताध्यक्ष पीआर यादव, प्रदेश समन्वयक पूर्व प्रांताध्यक्ष जीआर चंद्रा , संरक्षक उमेश मुदलियार,अवधेश मिश्रा। रायगढ़ जिला से जिला शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय को प्रांतीय उपाध्यक्ष, एवम आशीष शर्मा को प्रांतीय सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश के कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने वाला सबसे पुराना एवं विश्वसनीय कर्मचारी संगठन जिसने अनेक उपलब्धियों कर्मचारी हित की हासिल किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के ऊपर प्रत्येक कर्मचारी एवं अधिकारियों का विश्वास है। सभी जानते हैं कर्मचारियों के लिए संघर्ष एवं उपलब्धियां उसकी निशानी लोकतांत्रिक तरीके से यह संगठन लगातार कर्मचारी हितों में काम कर रहा है।
  रायगढ़ जिले से संतोष पांडेय एवं आशीष शर्मा को प्रांतीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देने के लिए प्रांत अध्यक्ष को संरक्षक शेख कलीमुल्ला, जेम्स वर्गिस, शैलेश शर्मा,नरेंद्र पर्वत, रोहित डनसेना, सुरेन्द्र भटिया, कार्यकारी जिला शाखा अध्यक्ष संजीव शेट्टी, सचिव एलबीएस जाटवर, संतोष कुमार सिंह, विकास सिन्हा, विकास तिवारी, विजय पंडा, ऋषिकेश साहू, अभिषेक गुप्ता, जफरउल्ला सिद्दीकी, पीआर भास्कर, पीआर भारद्वाज, अनिल गभेल, अश्वनी दर्शन, गुलाब सिंह, रामपाल राठिया, अजीत नायक, विनोद मेहर, सर्वेश मरावी, सुशील पटेल,।विनोद षड़ंगी, फागुलाल रात्रे, गौकर्ण दास वैष्णव, हरीशचंद्र बेहरा, मोहन चौहान, सुरेन्द्र होता, अखिलेश मिश्रा, तिल सागर साव, हितेश देवांगन, राजेश पटनायक, विक्रम शर्मा, सुखदेव सिदार, संजय सिदार, संतोष पैंकरा, खेमसागर पैंकरा, सूरज पैंकरा,राम लखन सिंह,संजय पंडा, रामकुमार पटेल, संजीव पटेल, प्रियंक दुबे,सीमा खान, वीर सिंह, सीमा महंत, मनोज गुप्ता, वरुण गुप्ता, दिलीप सिंह, हकीमउल्ला खां, मान साय यादव ने बधाई दी एवं प्रांत अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित किया।

You may also like