मजदूरी को लेकर पत्थर से युवक की हत्या, एमपी भाग रहा आरोपी पकड़ाया

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन पर जिले की लैलूंगा पुलिस को युवक की हत्या कर मध्य प्रदेश फरार होने की फिराक में लुक-छिप रहे आरोपी को मुखबीर पर धर दबोचने में सफलता मिली है, जिसे पुलिस ने हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

                  मारपीट की घटना को लेकर 17 जुलाई को नहर पारा लैलूंगा में रहने वाले असवत सारथी (32 साल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज करा कि 16 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार था इसका साला नाजिम खान (32 साल) नहरपारा के भरत शर्मा उर्फ मुंडा के साथ मजदूरी करता था। भरत शर्मा उर्फ मुंडा से मजूदरी का बचा पैसा मांगने गया था। भरत शर्मा ने नाजिम खान को पूर्व विवाद रंजिश को लेकर डंडा और पत्थर से मारपीट किया। आहत नाजिम खान को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा घटना की रिपोर्ट थाना लैलूंगा में दर्ज करा गई भरत शर्मा उर्फ मुंडा के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351 (2) BNS के तहत अपराध कायम किया गया। आहत का प्राथमिक उपचार बाद रायगढ़ और रायगढ़ से डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां 22 जुलाई की रात्रि आहत नाजिम खान की मौत हो गई। घटना को लेकर थाना लैलूंगा में मर्ग कायम कर मारपीट के अपराध में हत्या की धारा 103(1) BNS विस्तारित किया गया।

              घटना के बाद से आरोपी भरत शर्मा उर्फ मुंडा पकड़े जाने की डर से फरार था। थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरोपी के मिलने के संभावित स्थान नहर पारा, ग्राम जामबहार, झरन में दबिश दीइस बीच मुखबीरों से जानकारी मिली कि आरोपी अपने गांव (मध्यप्रदेश) फरार होने की फिराक में है और लोगों से पैसे मांग रहा था। थाना प्रभारी आरोपी की सूचना देने मुखबीर तैनात कर रखे थे। आज सूचना पर भरत शर्मा उर्फ मुंडा पिता लोहित शर्मा उम्र 45 साल निवासी नहर पारा लैलूंगा को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर घटना का वृतांत बताया कि पूर्व में नाजिम खान उसके साथ मारपीट किया था जिससे इसके सिर में चोट आयी थी जिसमें नाजिम खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी

           वहीं, 16 जुलाई को नाजिम खान मजदूरी का रूपये मांगने आया तो पुरानी रंजिश को लेकर उपजे। विवाद में डंडा और पत्थर से मारपीट किया। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर डंडा और पत्थर की जप्ती की है। आरोपी को आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन पर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े, उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, राम रतन भगत, आरक्षक हिलारियुस तिर्की, सुमित एक्का की अहम भूमिका रही।

You may also like

Leave a Comment