युवा नेता सजन श्रीवास ने जन आंदोलन का किया ऐलान
रायगढ़ (सृजन न्यूज)। शहर की पुरानी बस्ती के युवा कांग्रेस नेता सजन श्रीवास ने भाजपा सरकार की रीति और नीति पर न केवल सवालों के बौछार किया, बल्कि यह ऐलान भी कर दिया है कि आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस एक बड़ा जन आंदोलन करते हुए शराब दुकानों और भट्ठियों में ताले जड़ने का काम करेगी।

यूथ कांग्रेस नेता सजन श्रीवास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 5 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आगे कर शराब के खिलाफ धरना, घेराव और विभिन्न आंदोलन किए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस समय शराब भट्टियों में ताले लगाए और शराबबंदी का ढोंग किया। लेकिन, आज वही भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें चला रही है। इतना ही नहीं, निजी ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने के लिए सरकार द्वारा चुपचाप टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। यह भाजपा सरकार की कथनी और करनी का सबसे बड़ा उदाहरण है।

सजन श्रीवास ने कहा कि यही है भाजपा सरकार की नीति और रीति, जो शुरू से ही छत्तीसगढ़ की आम जनता और हमारी दीदी-माताओं को ठगने का काम करती आई है। यही वजह है कि भाजपा सरकार की इस जनविरोधी नीति की में कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। आने वाले समय में यूथ कांग्रेस एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी और शराब दुकानों व भट्टियों में तालाबंदी की जाएगी। मैं छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को यह स्पष्ट संदेश देना चाहता हूँ कि आप चाहे ढाई साल तक जैसे-तैसे शासन कर लें, लेकिन आने वाले समय में जनता आपको मुँहतोड़ जवाब देने वाली है।
