स्काई एलॉयज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 14 फरवरी को

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

रायगढ़ (सृजन न्यूज)। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम टेमटेमा में स्थित स्काई एलॉयज एण्ड पावर लिमिटेड द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 14 फरवरी को ग्राम सेंद्रीपाली मिलन चौक में आयोजित होगा।

             कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शिविर में कारखाना के डॉ. टेकलाल पटेल (नाक, कान, गला विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण प्रधान (एम.बी.बी.एस, एफ आई एच) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, चपले के जनरल प्रैक्टिशनर अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं, दूसरी तरफ प्लांट प्रबंधन ने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment