पान दुकान में रेल टिकट बनाता था युवक

by SUNIL NAMDEO
0 comment
img-20260221-wa01799122518692518146593.jpg
previous arrow
next arrow

आरपीएफ ने पनवाड़ी से अवैध 10 टिकट किया बरामद

रायगढ़ (सृजन न्यूज़)। रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी की सक्रियता से आरपीएफ की विशेष टीम ने झाराडीह रेलवे फाटक के पास एक पान दुकान में रेलवे की अवैध टिकट बनाने वाले एक युवक को छापा मारकर गिरफ्तार करने में करने में अहम कामयाबी हासिल की है।

                        रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने मीडिया को बताया कि 2 मई को रेसुब पोस्ट रायगढ़ के उनके नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार एस. हमराह बल सदस्यों के साथझाराडीह फाटकपारा तुर्रीकेला के पास आजाद पान सेन्टर एवं ऑनलाईन दुकान में रेलवे टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु दबिश दी। वर्दीधारियों ने दुकान संचालक तूफान सिंह सिदार पिता  विद्यानन्द सिदार (27 वर्ष) से रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में पूछताछ की तो वह गोलमटोल जवाब देते हुए उलझाने लगा।

                             सन्देह होने पर आरपीएफ जवानों ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों का जांच हेतु नोटिस देते हुए आदेश प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की। पान दुकान के निरीक्षण में गया पाया कि तूफान सिदार स्वयं के मोबाईल से रेलवे ई टिकट बनाता करता था। यही नहीं,  उसके मोबाईल में एक व्यक्तिगत यूजर आईडी से कुल 10 नग (पूर्व) रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 5258.15 रूपये है। उक्त 10 नग रेलवे ई टिकट बनाने के संबंध में वैध अनुज्ञप्ति पेश करने हेतु नोटिस जारी की गई तो उसने बताया कि किसी प्रकार का वैध अनुज्ञप्ति नही है।

                             यही वजह है कि मामला रेलवे अधिनियम कि धारा 143 का पाकर मौका वैधानिक दस्तावेज तैयार कर रेसुब पोस्ट रायगढ़ पोस्ट लाया गया। तूफान सिदार के विरूद्ध धारा-143 रेलवे अधिनियम मामला पंजीबद्ध किया गया। पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने यह भी बताया कि अवैध टिकट बनाने वालों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment